हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, बोले इनके पास नया काम दिखाने के लिए कुछ नहीं, इसलिए फतेहाबाद के जन सूचना अधिकारी को किया सस्पेंड

Jul 27, 2024 - 13:39
 17
हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, बोले इनके पास नया काम दिखाने के लिए कुछ नहीं, इसलिए फतेहाबाद के जन सूचना अधिकारी को किया सस्पेंड
हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, बोले इनके पास नया काम दिखाने के लिए कुछ नहीं, इसलिए फतेहाबाद के जन सूचना अधिकारी को किया सस्पेंड

बलजीत सिंह, सिरसा:

कांग्रेस पार्टी की ओर से एक धन्यवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सिरसा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों को संबोधित भी किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फतेहाबाद के जन सूचना अधिकारी को सस्पेंड करने पर कहा कि इसके लिए वहा के जनसंपर्क अधिकारी को सस्पेंड करना है तो सभी हरियाणा के जनसंपर्क अधिकारियों को सस्पेंड करना होगा, क्योंकि इनके पास नया काम दिखाने के लिए कुछ नहीं है और न ही कोई नई उपलब्धि है। वही आम आदमी पार्टी द्वारा डबवाली में की जा रही रैली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज भी अगर केंद्र की बात की जाए तो गठबंधन है उनके साथ। 

फिलहाल प्रदेश में किसी के साथ गठबंधन नहीं है पार्टी अपने-अपने तरह प्रचार प्रसार कर सकती हैं। कांग्रेस प्रदेश में चुनाव लड़ने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी केवल घोषणाएं कर रहे हैं, लोग अब समझ चुके हैं। कांग्रेस के राज में प्रदेश नंबर वन था लेकिन अब बेरोजगारी में नंबर वन हो गया है। आज असुरक्षित प्रदेश बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धन्यवाद समारोह किया जा रहे हैं उन्होंने कहा एक सिरसा में रह गया था और एक रेवाड़ी और पलवल रह गया बाकी सभी जिलों में धन्यवाद समारोह किया जा चुके हैं। 

वहीं ED के खतरे पर बोलते हुए कहा की वह ऐसे परिवार में पैदा नहीं हुए हैं। कांग्रेस के विधायकों पर हुई ED की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। वहीं किसानों की बार-बार गुलाबी सुंडी से खराब हो रही नरमा कपास की फसल पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा की किसानों को बीज अच्छा मिलना चाहिए, सरकार काम अच्छा नहीं कर रही है तभी तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि वह अपने मेनिफेस्टो में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए तैयार करेंगे। 

वहीं उन्होंने कहा कि जो बेरोजगार युवा है उनके लिए रोजगार देने का काम कांग्रेस करेगी। सरकार बनते ही जो दो लाख पद खाली है उन्हें भरने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को ठेकेदारी के तहत नहीं पक्की नौकरियों में भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा तो भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। वही हरियाणा में लगातार बढ़ रहे क्राइम पर पूछे गए सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में अपराध बहुत बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि जो जनता ने अपने सांसद लोकसभा में चुनकर भेजे हैं वह जनता की आवाज को बहुत ही अच्छे ढंग से उठा रहे हैं। 

वहीं उन्होंने गुटबाजी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी नेता अपने-अपने तरीके से प्रचार प्रसार कर रहे हैं और सभी कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं लोकसभा में सही ढंग से उम्मीदवार नहीं उतारे जाने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा की पहले ही कहा है कि जिन-जिन टिकटों का फैसला हुआ उस दिन से ही कांग्रेस पार्टी की हवा बनी और कांग्रेस पार्टी 5 सीटों पर हरियाणा में विजय रही। 

उन्होंने कहा कि टिकटों के बंटवारे को लेकर 2019 में जरूर गलती हुई थी, लेकिन अब 2024 में यह गलती नहीं  दोहराई जाएगी।उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी अब मन बना चुकी है कि अब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और बहुमत से कांग्रेस पार्टी जीतेगी। वही टिकट के दावेदारों की संख्या अधिक होने के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट एक को मिलेगी और सभी उसका सहयोग करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow