27 अगस्त को एतिहासिक गांव बास हिसार मे गरजेंगे ब्राह्मण, विधानसभा चुनाव में 18 से 20 टिकटों की मांग

ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 27 अगस्त को हरियाणा प्रदेश के सबसे बड़े गांव बास  जिला हिसार में हरियाणा प्रदेश के ब्राह्मणों का एक महा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा

Aug 13, 2024 - 16:08
 24
27 अगस्त को एतिहासिक गांव बास हिसार मे गरजेंगे ब्राह्मण, विधानसभा चुनाव में 18 से 20 टिकटों की मांग
27 अगस्त को एतिहासिक गांव बास हिसार मे गरजेंगे ब्राह्मण, विधानसभा चुनाव में 18 से 20 टिकटों की मांग

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 27 अगस्त को हरियाणा प्रदेश के सबसे बड़े गांव बास  जिला हिसार में हरियाणा प्रदेश के ब्राह्मणों का एक महा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई हजारों की संख्या में ब्राह्मण इकट्ठे होकर अपनी समस्याओं पर विचार करेंगे और राजनीतिक पार्टियों को सचेत करने का प्रयास करेंगे कि अब की बार आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को कम से कम 18 से 20 तक एसी टिकट दी जाए जिन पर ब्राह्मण समाज का वर्चस्व है और जहां से ब्राह्मण जीतने में सक्षम है।

"राजनीतिक हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने करेंगे काम" 

अशोक शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हरियाणा की अग्रणी राजनीतिक पार्टियों को ब्राह्मण समाज की मांग पर मंथन करना चाहिए और ब्राह्मण समाज को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि ब्राह्मण के बिना कुछ नहीं हो सकता।  ब्राह्मण खाप हरियाणा बहुत जल्दी एक प्रतिनिधिमडल बनाकर राजनीतिक पार्टियों से बात करेगी और हमारे समाज के जो भी लोग टिकट लेने के चाहवान हैं  उनको टिकट दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी इस कार्य के लिए एक अलग से कमेटी तैयार की जाएगी जो अग्रणी राजनीतिक पार्टियों से बातचीत करेगी और समाज में ब्राह्मणों की राजनीतिक हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने का काम करेगी। 

27 अगस्त को हो रहा है ब्राह्मण समाज का महा अधिवेशन 

 27 अगस्त 2024 को गांव बास हिसार में ब्राह्मण समाज का बहुत बड़ा महा अधिवेशन हो रहा है। 27 अगस्त को ऐतिहासिक गांव बास से इसका शंखनाद होगा। जिसमें  बास गांव में हजारों की संख्या में समाज के लोग पहुंचेंगे। ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। इस बार ब्राह्मण होगा सरकार बनाने का सूत्रधार। अबकी बार ब्राह्मण वो मिसाल पैदा करेगा जो आज तक नहीं हुई। प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने  कहा कि हरियाणा में ब्राह्मण 15.56 प्रतिशत की हिस्सेदारी समाज में रखता है, लेकिन जब भी चुनाव आता है, ब्राह्मण को उसके हिस्सेदारी के हिसाब से सीटों में हिस्सेदारी नहीं दी जाती और ब्राह्मण राजनीतिक तौर पर पिछड़ता जा रहा है। ब्राह्मणों को चुनाव के अंदर वो टिकटें दी जाती हैं, जहां से ब्राह्मणों का दावा मजबूत नहीं होता। इस वजह से समाज के लोग चुनाव नहीं जीत पाते और राजनीतिक पाटियों इस तरह से हमारे समाज पर कुठाराघात करती हैं। लेकिन अब ब्राह्मण समाज जाग  चुका है। अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करना जानता है और समाज के भलाई एवं हितों की रक्षा के लिए एकत्र हो रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow