Haryana में डॉक्टरों के बाद NHM कर्मचारी भी हड़ताल पर गए, चार दिन तक एंबुलेंस नहीं चलाने का आह्वान

हरियाणा में चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अब एनएचएम कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एनएचएम कर्मचारियों ने चार दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है।

Jul 26, 2024 - 13:26
 99
Haryana में डॉक्टरों के बाद NHM कर्मचारी भी हड़ताल पर गए, चार दिन तक एंबुलेंस नहीं चलाने का आह्वान
Haryana में डॉक्टरों के बाद NHM कर्मचारी भी हड़ताल पर गए, चार दिन तक एंबुलेंस नहीं चलाने का आह्वान
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अब एनएचएम कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एनएचएम कर्मचारियों ने चार दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते सबसे ज्यादा दिक्कत सिविल अस्पताल की एंबुलेंस सेवा को आ रही है, क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं की रीड की हड्डी कही जाने वाली सेवा भी अब ठप्प हो चुकी है और मरीज अब सिविल अस्पताल से रेफर भी नहीं हो रहे है।

7वां पे कमीशन लागू करने की मांग 

सिविल अस्पताल में आए मरीज कह रहे हैं कि डॉक्टर नहीं है और जो आ रहे है वह भी इमरजेंसी ही देख रहे है। एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि उनकी सरकार के साथ हमारी बैठक थी, जिसमें कोई समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते 4 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है और इसमें सभी विभाग के कर्मचारी शामिल है। हमारी मांगे है कि हमें पक्का किया जाए और 7वें पे कमीशन लागू किया जाए। अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आगे भी हड़ताल जारी रह सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow