वंदे भारत ट्रेन के बाद अब भारत की पहली वंदे मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार, जानिए इसकी खासियत 

वंदे भारत ट्रेन के बाद अब भारत की पहली वंदे भारत मेट्रो फर्राटे भरने के लिए तैयार है। भारतीय रेलवे ने कपूरथला के रेल डिब्बा कारखाने में बनी वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल रन शुरू कर दिया है।

Aug 19, 2024 - 14:25
 19
वंदे भारत ट्रेन के बाद अब भारत की पहली वंदे मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार, जानिए इसकी खासियत 

वंदे भारत ट्रेन के बाद अब भारत की पहली वंदे भारत मेट्रो फर्राटे भरने के लिए तैयार है। भारतीय रेलवे ने कपूरथला के रेल डिब्बा कारखाने में बनी वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल रन शुरू कर दिया है, जो जल्‍द ही पूरा कर लिया जाएगा। ये टेस्ट सक्सेसफुल होने के बाद इसे यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

ये इस मेट्रो की खासियत 

आपको बता दें कि वंदे मेट्रो ट्रेन 16 डिब्बों की होगी। इसका लुक और इन्फ्रास्ट्रक्चर अन्य लोकल मेट्रो ट्रेनों से बहुत अच्छा है। ट्रेन का इंटीरियर हाई क्लास सुविधाओं से लैस है। इसमें यात्रियों के बैठने और खड़े रहकर सफर करने की खास व्यवस्था है। बैठने के लिए कुशन की सीट है जबकि खड़े रहकर यात्रा करने के लिए खास हैंडल दिए गए हैं। वंदे मेट्रो ट्रेनों की स्पीड अन्य मेनलाइन ईएमयू की तुलना में ज्यादा होती है। इसकी स्पीड 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होगी। ये पूरी तरह से एसी होगी। वंदे मेट्रो ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे होंगे और ऑटोमेटिक गेट, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट की भी सुविधा होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow