हरियाणा की 4 सीटों पर वूमेन फाइट, BJP ने 10 तो कांग्रेस ने 12 महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने 89 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। दोनों ही पार्टियों ने 22 महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि बीजेपी ने 10 महिलाओं पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

Sep 14, 2024 - 12:42
 9
हरियाणा की 4 सीटों पर वूमेन फाइट, BJP ने 10 तो कांग्रेस ने 12 महिलाओं को बनाया उम्मीदवार
हरियाणा की 4 सीटों पर वूमेन फाइट, BJP ने 10 तो कांग्रेस ने 12 महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने 89 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। दोनों ही पार्टियों ने 22 महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि बीजेपी ने 10 महिलाओं पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। चार सीटें ऐसी हैं, जहां पर दोनों दलों की महिला कैंडिडेट के बीच मुकाबला होगा। इनमें अटेली, मुलाना कलानौर और पटौदी विधानसभा शामिल हैं। 

इस बार कांग्रेस की महिला कैंडिडेट की लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम पहलवान विनेश फोगाट का है। इसके अलावा कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट में पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, शैली चौधरी, शंकुतला खटक, सुमिता विर्क का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने मुलाना में अंबाला से सांसद वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी को कैंडिडेट बनाया है। बीजेपी ने मोदी सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव को अटेली से उतारा है। इसके साथ ही महिला कैंडिडेट में कृष्णा गहलावत, बिमला चौधरी, सुनीता दुग्गल, कमलेश ढांडा, शक्ति रानी शर्मा, संतोष सरवन, श्रुति चौधरी, मंजू हुड्‌डा, रेनू डाबला का नाम शामिल है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow