20 दिनों से रो रहे अपने गुमशुदा खच्चर के मालिक, खोजने वाले के लिए तय किया इनाम…
खच्चरों के मालिकों में से एक, बुद्धि राम, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है, पिछले तीन हफ़्तों से लापता है। छह में से पाँच खच्चर मिल गए हैं, लेकिन 80,000 रुपये कीमत का एक भूरा खच्चर अभी भी लापता है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले एक खच्चर मालिक की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। रेत-बजरी ढोने का काम करने वाले बुद्धि राम का एक खच्चर बीते तीन हफ्तों से लापता है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परेशान मालिक ने गुमशुदा खच्चर का पता बताने वाले के लिए 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
बुद्धि राम मूल रूप से बिलासपुर जिले के गांव पंजगाईं के रहने वाले हैं और इन दिनों सुंदरनगर के पुंघ क्षेत्र में काम कर रहे थे। उनके पास कुल छह खच्चर हैं, जिनके सहारे उनका परिवार चलता है। 13 जनवरी को अवकाश होने के कारण वह अपने सभी खच्चरों को सुंदरनगर झील के किनारे चराने के लिए ले गए थे। लेकिन शाम के समय जब वह उन्हें वापस लाने पहुंचे तो वहां एक भी खच्चर मौजूद नहीं मिला। यह नजारा देखकर वह घबरा गए और तुरंत उनकी तलाश शुरू की।
एक खच्चर अब भी लापता
़लगातार खोजबीन और स्थानीय लोगों की मदद से अगले दिन 14 जनवरी को अलग-अलग जगहों से पांच खच्चर मिल गए, लेकिन भूरे रंग का एक खच्चर अब भी लापता है। करीब 80 हजार रुपये मूल्य के खच्चर के गायब होने से बुद्धि राम गहरे सदमे में हैं और पिछले 20 दिनों से लगातार भटक रहे हैं।
बुद्धि राम ने पुलिस से इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर खच्चर का पता लगाने की अपील की है। मीडिया के माध्यम से उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने अनजाने में भी उनका खच्चर अपने पास रख लिया है, तो वह बिना किसी डर के उसे लौटा दे। उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इनाम भी दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार की सूचना मोबाइल नंबर पर देने की गुहार लगाई है।
भूरे रंग का खच्चर दिखे तो करें मदद
स्थानीय पुलिस ने भी आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी को कहीं भी भूरे रंग का खच्चर दिखाई दे या उससे जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो मानवता के नाते आगे आकर एक मेहनतकश परिवार की मदद करें। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि खच्चर के गुम होने की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम में लुधियाना पुलिस के हाथ लगी नई कामयाबी...
What's Your Reaction?