HomeCurrent NewsCM योगी चुनाव के बीच क्यों पहुंचे दिल्ली ? PM मोदी से...

CM योगी चुनाव के बीच क्यों पहुंचे दिल्ली ? PM मोदी से करेंगे मुलाकात

CM योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। शाम करीब 4 बजे उनका काफिला हिंडन एयरफोर्स एयरपोर्ट से रवाना हुआ। इसके बाद वह UP हाउस पहुंचेंगे। यूपी हाउस के बाद शाम को ही वह PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। यूपी हाउस से CM योगी सीधे प्रधानमंत्री आवास जाएंगे। सूत्रों की मानें तो शाम करीब 5 बजे CM योगी PM मोदी से मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद CM योगी देर रात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। लेकिन उपचुनाव के बीच इस सियासी मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो CM योगी इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को महाकुंभ का लोगो देंगे। इस मुलाकात के दौरान उपचुनाव के अलावा दोनों के बीच राज्य से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री इस मुलाकात में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे।

जेपी नड्डा से भी होगी मुलाकात

इस मुलाकात के बाद CM योगी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे, सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच यह मुलाकात जेपी नड्डा के आवास पर होगी. इस मुलाकात के दौरान वह उन्हें उपचुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे, इसके बाद वह पार्टी के सदस्यता अभियान और संगठन से जुड़ी तमाम गतिविधियों की जानकारी भी पार्टी हाईकमान को देंगे।

इन दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद CM योगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं, माना जा रहा है कि यह मुलाकात देर रात होगी। हालांकि, इस मुलाकात के लिए अभी कोई समय तय नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो आगामी चुनावों के मद्देनजर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments