कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर हमले का मामला : घायल गोल्डी पर हरियाणा-पंजाब में दर्ज हैं 29 मामले

कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पंचकूला की डीसीपी हिमांद्री कौशिक ने खुलासा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी का  काफिला कालका विधानसभा क्षेत्र के रायपुररानी से गुजर रहा था।

Sep 21, 2024 - 12:53
 11
कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर हमले का मामला : घायल गोल्डी पर हरियाणा-पंजाब में दर्ज हैं 29 मामले


चंद्रशेखर धरणी, पंचकूला :  कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पंचकूला की डीसीपी हिमांद्री कौशिक ने खुलासा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी का  काफिला कालका विधानसभा क्षेत्र के रायपुररानी से गुजर रहा था। इस दौरान गोल्डी और उसके कुछ साथी खाने पीने के लिए रुके हुए थे। उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने तीन गोली चलाईं थी, जिसमें दो गोली गाड़ी के बोनट पर लगी हैं। एक गोली गोल्डी के कंधे पर लगी और गोली के छर्रे से गोल्डी का चालक घायल हुआ है।

डीसीपी हिमांद्री कौशिक ने बताया कि गोल्डी एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी है, जिसके खिलाफ 29 मामले अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, लालडू और मोहाली समेत कईं शहरों में दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रायपुररानी के खेड़ी गांव निवासी 34 वर्षीय गोल्डी के दाहिने हाथ की अंगुली पर कट का निशान है। गोल्डी के खिलाफ सबसे अधिक रायपुररानी में 23 मामले दर्ज है।

इसके अलावा चंडीमंदिर में एक, लालडू में एक, साढौरा में एक, शहजादपुर में एक और बलदेव नगर में दो मामले दर्ज हैं। सभी 29 मामलों में से कुछ मामलों में गोल्डी को सजा हो चुकी है और 1-2 केस में वह बरी भी हो चुका है। कुछ मामलों में वह कोर्ट से भगोड़ा भी करार हो चुका है, जिनमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि फिलहाल पुलिस गोल्डी पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर पाती है ?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow