बच्चों में शुरू से ही डालें देशभक्ति की भावना के संस्कार: सीमा त्रिखा

Aug 13, 2024 - 12:55
 29
बच्चों में शुरू से ही डालें देशभक्ति की भावना के संस्कार: सीमा त्रिखा
बच्चों में शुरू से ही डालें देशभक्ति की भावना के संस्कार: सीमा त्रिखा

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नूंह के फिरोजपुर झिरका में बीडीपीओ ऑफिस से लेकर लाल कुआं चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न समुदायों व धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 सालों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हर साल हमारे फौजी भाइयों के साथ सरहद पर जाकर होली व दिवाली मनाते हैं, जिससे यह पता चलता है कि प्रधानमंत्री हमारे फौजी भाइयों का कितना सम्मान करते हैं। आज हम सब की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सब शुरू से ही अपने बच्चों में यह संस्कार डालें की वे सभी जय हिंद का महत्व समझ सके। 

बच्चों को शुरू से ही हमारे शहीदों के बारे में बताने से उनके मन में हमारे शहीदों और फौजी भाइयों के प्रति आदर सत्कार का भाव उत्पन्न होगा और आगे चलकर यही बच्चे युवा बनकर देश का गौरव बनेंगे। बच्चों के मन में जब राष्ट्र प्रेम की भावना भरी जाती है तो हमारा देश और भी समृद्ध होता है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा एक अभियान है जिसका उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के हर घर में तिरंगा झंडा फहराना है। यह अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य देश के नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान, लोग अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराते हैं और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। 

यह अभियान देश के नागरिकों को अपनी स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद दिलाने के लिए शुरू किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करें और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करें। अपने घर में तिरंगा झंडा फहराएं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लें।

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराकर भारत माता के वीर सपूतों के बलिदानों को याद करें। इन्ही शूरवीरों के बलिदानों के कारण ही हम आजादी का जश्न मना रहे है। उन्होंने कहा कि अभियान में शामिल होने वाले जिलावासी तिरंगे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालते समय हैश टैग का प्रयोग करें ताकि इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जा सके। जिला प्रशासन की पहल पर जिला के सामाजिक संगठनों ने भी अपना योगदान देना शुरू कर दिया हैं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा अभियान के तहत जिला  हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों पर तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने सहित भारत सरकार के इस अभियान में जिला से सर्वाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम फिरोजपुर झिरका डॉक्टर चिनार चहल और  सीईओ जिला परिषद अमित गुलिया अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow