लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, कई यात्रियों की मौत की आशंका 

सूत्रों के अनुसार खबर सामने आ रही है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।

Jun 12, 2025 - 15:21
Jun 12, 2025 - 16:55
 22
लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, कई यात्रियों की मौत की आशंका 
Advertisement
Advertisement

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया, यह विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जिसमें कुल 242 लोग सवार थे—इनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (दो पायलट और 10 केबिन क्रू) शामिल थे।

विमान ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी, लेकिन पांच मिनट के अंदर ही मेघनीनगर इलाके में, हवाईअड्डे के नजदीक ही क्रैश हो गया। हादसे के बाद आसमान में धुंए का गुबार नजर आया। 

सूत्रों के अनुसार खबर सामने आ रही है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow