Wednesday, March 4, 2026
Home Current News अहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश, लंदन जा रहा था विमान

अहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश, लंदन जा रहा था विमान

Advertisement

यह ड्रीमलाइनर बोइंग 787 लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय विमान पास की किसी इमारत या दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान के परखच्चे उड़ गए

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दुखद दुर्घटना सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। माना जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सामने आई शुरुआती तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान के परखच्चे उड़ गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

तस्वीर में दिख रहा है कि विमान का एक पंख टूटकर गिर गया है. दमकलकर्मी पानी की बौछार करके आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है. विमान एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था तभी यह हादसा हुआ.

चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है, लोग इस भीषण हादसे को देखकर डरे हुए हैं और इधर-उधर भाग रहे हैं. विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. विमान का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो गया है. जिस इमारत से विमान गिरा, उसे भी नुकसान पहुंचा है.

सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द

एयरपोर्ट के पास ही सिविल अस्पताल है, जहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला यह विमान लंदन जा रहा था.