संभल के CO अनुज चौधरी का तबादला, IPS आलोक भाटी को मिली कमान

संभल सर्किल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है, जो संभल जिले का ही एक अन्य क्षेत्र है।

May 3, 2025 - 16:44
 25
संभल के CO अनुज चौधरी का तबादला, IPS आलोक भाटी को मिली कमान

प्रदेश के संभल जिले में पिछले साल 24 नवंबर को हुई, सांप्रदायिक हिंसा के बाद से सुर्खियों में आए, पुलिस अधिकारी सीओ अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें संभल सर्किल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है, जो संभल जिले का ही एक अन्य क्षेत्र है।

इस तबादले के तहत अब संभल सर्किल की कमान सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी को सौंपी गई है, जिन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ये बदलाव स्थानीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, हालांकि, इसे लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow