ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए UP सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में ट्रांसजेंडर नागरिकों के बनेंगे राशन कार्ड

इस फैसले के तहत प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाकर उन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहचान की जाएगी

May 3, 2025 - 16:40
 16
 ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए UP सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में ट्रांसजेंडर नागरिकों के बनेंगे राशन कार्ड

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, सरकार की ओर से अब राज्य में ट्रांसजेंडर नागरिकों को राशन कार्ड जारी किए जाएंगे ताकि उन्हें भी सस्ती दर पर राशन मिल सके। 

इस फैसले के तहत प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाकर उन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहचान की जाएगी, जो अभी तक राशन कार्ड से वंचित हैं, खाद्य विभाग की ओर से सभी जिलों के पूर्ति अधिकारियों को ट्रांसजेंडर समुदाय के सभी पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने और उन्हें पात्र गृहस्थीश्रेणी में शामिल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow