आज अपने विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेगी AAP, हिसार-सिरसा में संबोधित करेंगे पंजाब के CM भगवंत मान 

आम आमदी पार्टी आज से हरियाणा विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इस अभियान की शुरूआत हिसार और सिरसा से पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे।

Jul 26, 2024 - 10:15
 24
आज अपने विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेगी AAP, हिसार-सिरसा में संबोधित करेंगे पंजाब के CM भगवंत मान 
आज अपने विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेगी AAP, हिसार-सिरसा में संबोधित करेंगे पंजाब के CM भगवंत मान 

आम आमदी पार्टी(AAP) आज से हरियाणा विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इस अभियान की शुरूआत हिसार और सिरसा से पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे। आज बरवाला और डबवाली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे। 

अगले 15 दिनों में आप करेगी 45 रैलियां 

वहीं, इससे पहले गुरूवार को आम आमदी पार्टी ने कहा कि अगले 15 दिनों में आप ताबड़तोड़ 45 बड़ी रैलियां करने जा रही है। आम आदमी पार्टी 15 दिनों में हर दो विधानसभा में एक चुनावी रैली करेगी। जिसमें आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हरियाणा में इन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

 जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश की पूरी लीडरशिप इस अभियान में शामिल होगी। 27 जुलाई को सुनीता केजरीवाल साढौरा विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow