Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsराज्यसभा के उपचुनाव का हुआ ऐलान, हरियाणा समेत इन 6 सीटों...

राज्यसभा के उपचुनाव का हुआ ऐलान, हरियाणा समेत इन 6 सीटों पर 20 दिसंबर को होगी वोटिंग

भारतीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 6 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों के लिए 20 दिसंबर को चुनाव होंगे और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिन सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होंगे, उनमें हरियाणा भी शामिल है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की तीन, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर तय की गई है। 11 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 13 दिसंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। राज्यसभा उपचुनाव 20 दिसंबर को होंगे और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग को इन सीटों के लिए 24 दिसंबर से पहले चुनाव कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments