Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस पर जमकर बरसे CM सैनी, बोले- जनता ने कांग्रेस को पूरी...

कांग्रेस पर जमकर बरसे CM सैनी, बोले- जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र चुनाव की एक तरफ़ा जीत को लेकर बीजेपी को बधाई देते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है। हरियाणा में भी ऐसा करने का कांग्रेस ने प्रयास किया था। हो सकता है आने वाले दिनों में ये कोई और नया रंग ले आए। लेकिन जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तीव्र गति से विकास और कल्याण के काम कर रही है। हरियाणा में जनता ने तीसरी बार बीजेपी की विकास की नीतियों को चुना है। कांग्रेस ने झूठ का सहारा लेकर विकास पर ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, मगर ऐसा हो नहीं पाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस आंकलन करे कि 10 वर्षो में पीएम मोदी ने कितना काम किया और इन्होंने कितना किया। आंकलन करने पर पता चलेगा कि पीएम नरेंद्र मोदी 55 साल के शासन पर कितने भारी पड़े है।

परिसिमन के संबंध में पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2026 के अंदर परिसिमिन को लेकर जो भी गाइडलाइन आएंगी, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी। डीएपी के संबंध में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद की प्रदेश में कोई कमी नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments