Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsPunjab: सुस्त धान खरीद से भड़के किसान, हाईवे किया जाम, पुलिस ने...

Punjab: सुस्त धान खरीद से भड़के किसान, हाईवे किया जाम, पुलिस ने रूट डायवर्जन लगाया

पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में भारती किसान यूनियन (दोआबा) के बैनर तले किसानों ने सोमवार को यहां एक चीनी मिल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के एक हिस्से को अनिश्चित काल के लिए अवरुद्ध कर दिया। बीकेयू (दोआबा) के अध्यक्ष मनजीत सिंह राय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसानों ने फगवाड़ा-नकोदर और जालंधर-लुधियाना मार्ग को अवरुद्ध करते हुए राजमार्ग पर धरना दिया। आनन-फानन में अधिकारियों ने जालंधर से आने वाले यातायात को मेहली-बंगा-खोथरन मार्ग से गोराया और लुधियाना से आने वाले यातायात को फिल्लौर-नूरमहल मार्ग से डायवर्ट कर दिया।

किसानों ने क्या कहा?

किसान नेता सतनाम सिंह साहनी ने कहा, “हमारा धान न तो खरीदा गया और न ही मंडियों से उठाया गया। हम अपनी बात साबित करने के लिए बड़ी संख्या में बिना बिके धान से लदी ट्रॉलियां लेकर आए हैं। जब तक सभी मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं हो जाती, हम नाकाबंदी जारी रखेंगे।”

साहनी ने त्यौहारी सीजन के दौरान नाकाबंदी के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हुए आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। साहनी ने कहा कि एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को गुजरने दिया जा रहा है। कपूरथला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वत्सला गुप्ता समेत वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments