Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व विधायक ने मांगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद, बोले-ग्राउंड लेवल पर...

पूर्व विधायक ने मांगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद, बोले-ग्राउंड लेवल पर पार्टी ने बहुत कुछ खोया 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शुरू हुआ दिग्गज नेताओं के इस्तीफों का दौर कांग्रेस को मिली हार और नई सरकार के गठन के बाद भी जारी है। इसी बीच असंध से पूर्व विधाय शमशेर सिंह गोगी ने खुद को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर डाली है। इसे लेकर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

‘कांग्रेस ने ग्राउंड लेवल पर बहुत कुछ खोया’

गोगी ने कहा कि कांग्रेस के पास 5 साल का समय है, हाईकमान चाहे तो सब कुछ हो सकता है। शमशेर सिंह गोगी ने कहा है, हाईकमान चाहे तो मुझे, 3 साल के लिए प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है। इसके बाद चुनाव के दौरान किसी और को चेहरा बनाना होगा, तो हाईकमान बना सकता है। शमशेर सिंह गोगी का कहना है कि कांग्रेस ने ग्राउंड लेवल पर बहुत कुछ खो दिया है, पहले जो खोया है, उसे हासिल करना जरूरी है। चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी रैलियां करने की जरूरत नहीं है। हाईकमान जिसे ठीक समझे उसे प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है।

‘सीनियर लीडर के इस्तीफे से पार्टी को हुआ नुकसान’

शमशेर सिंह गोगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उसे ही बनाना चाहिए, जो बिना विधायकों के मुख्यमंत्री न बनकर पार्टी को मजबूत करे। गोगी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी उसे वो बखूबी निभाएंगे, उन्होंने कहा कि सारी उम्र भर पार्टी के लिए काम किया है। कैप्टन अजय सिंह यादव के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने पर गोगी ने कहा, “अजय यादव साहब एक सीनियर लीडर हैं। उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी, इसका कारण मेरे पास नहीं है, लेकिन बड़े लीडरों के पार्टी छोड़ने से बहुत नुकसान हुआ है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments