Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsCM नायब सैनी से मिले कुलदीप बिश्नोई, आदमपुर, नलवा और हिसार के...

CM नायब सैनी से मिले कुलदीप बिश्नोई, आदमपुर, नलवा और हिसार के मुद्दों पर की चर्चा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई ने आज सुबह चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात की।

सीएम से मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर बिश्नोई ने लिखा कि चंडीगढ़ में आज मुख्यमंत्री के आवास पर सुबह नाश्ते के समय पहुंचकर उनको कल के सफल कार्यकर्म की बधाई दी।

उनके कुशल नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री जी के साथ आदमपुर, नलवा, हिसार सहित प्रदेश के हमारे कार्यकर्ताओं के कई महत्वपूर्ण और जरूरी कार्यों बारे विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री जी की नेकदिली सोच, सरल स्वभाव और दूरदर्शी नीतियों से राज्य के हर वर्ग में सरकार के प्रति सकारात्मक माहौल है। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा भी की। इस दौरान मेरे संघर्ष के साथी श्री रणधीर पनिहार जी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments