HomeBreaking News'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गणेश चतुर्थी पर दिखी 'सिया राम'...

‘रामायण’ का पहला मोशन पोस्टर जारी, गणेश चतुर्थी पर दिखी ‘सिया राम’ की दिव्य झलक

नितेश तिवारी की डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण'(Ramayan) इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर ‘सिया राम’ का पोस्टर जारी कर इसके म्यूजिकल कैंपेन शुरु कर दिया है। 14 सितंबर की सुबह 7:30 बजे जारी किए गए इस पोस्टर को लेकर दर्शकों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

मेकर्स का कहना है कि भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ फिल्म के संगीत सफर की शुरुआत करना शुभ अवसर है। पोस्टर के साथ जारी किए गए मोशन वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक को भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

जल्द रिलीज होगा ‘जय जय राम’

‘सिया राम’ पोस्टर के बाद अब दर्शकों को फिल्म के पहले गाने ‘जय जय राम’ का इंतजार है। यह गाना ‘रामायण’ के म्यूजिकल कैंपेन का पहला बड़ा पड़ाव होगा और फिल्म के प्रमोशन में भी इसकी अहम भूमिका रहेगी।

निर्माताओं के मुताबिक, ‘जय जय राम’ का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।

ऐसी होगी फिल्म की स्टार कास्ट

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

नमित मल्होत्रा की बनी हुई फिल्म का पहला भाग दुनियाभर में 6 नवंबर 2026 को दिवाली के आसपास रिलीज होने की प्लानिंग है जबकि भारत में इसकी रिलीज 8 नवंबर 2026 बताई गई है। फिल्म का दूसरा भाग 2027 की दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ‘आप’ का ऐतिहासिक धमाका, बारां नगर परिषद में मिली प्रचंड जीत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments