Ganesh Chaturthi 2026: देशभर में आज सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इससे पहले रविवार देर रात तक बाजारों और इलाकों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। अलग-अलग स्थानों से गणेश प्रतिमाओं के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए।
जयकारों से गूंजा देश
देशभर में हुई शोभायात्राओं के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन यात्राओं में शामिल हुए। युवाओं के साथ महिलाएं और बच्चे भी शोभायात्राओं का हिस्सा बने।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: Mangal Aarti was performed at the Shri Ganesh Mandir Tekdi in Nagpur on the occasion of Ganesh Chaturthi. pic.twitter.com/s8JWdOfQH9
— ANI (@ANI) September 14, 2026
भगवा झंडों के साथ युवा
अलग-अलग पंडालों के लिए गणेश प्रतिमा लेकर जा रहे युवा हाथों में भगवा झंडे लिए ढोल-ताशों की थाप पर झूमते दिखाई दिए। बाजारों में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने शोभायात्राओं का स्वागत किया। लोगों ने गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
बाजारों में खरीदारी
गणेश स्थापना के लिए भक्त बाजारों में पहुंचकर अलग-अलग आकार और आकर्षक रंगों से सजी भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमा चुनकर घर ले जा रहे हैं। इस दौरान बाजारों में काफी चहल-पहल और भक्तों में उत्साह देखने को मिला।
घरों में तैयारियां
गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालु घरों और पूजा स्थलों की साफ-सफाई में जुटे हैं। भक्तों का मानना है कि विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणेशोत्सव को लेकर खास उत्साह है।
देश के प्रमुख शहरों में उत्साह
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता में ‘स्टाइल बाजार’ में ‘फैशन वॉर्डरोब’ इवेंट के उद्घाटन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ठाणे के पंचपखाड़ी में नरवीर तानाजी मित्र मंडल ने गणेशोत्सव के लिए रोशन मंडप सजाया। वहीं दादर बाजार में भी गणेश चतुर्थी से पहले खरीदारी के लिए भक्तों की भीड़ नजर आई।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: A crowd gathers at Lalbaugcha Raja in Mumbai to seek the blessings of Lord Ganesha on the occasion of Ganesh Chaturthi festival. pic.twitter.com/XXg5EN1jQV
— ANI (@ANI) September 14, 2026
जयपुर से हैदराबाद तक भक्ति
जयपुर के मोती डूंगरी मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। अगरतला में कारीगर रविवार को कम्युनिटी पंडाल के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा को अंतिम रूप देते दिखाई दिए। हैदराबाद में 69 फुट ऊंची विशाल खैरताबाद गणेश प्रतिमा के पूरा होने के करीब पहुंचने पर भक्त उसके सामने एकत्र हुए।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Devotees throng Sri Dodda Ganapathi Temple in Basavanagudi, Bengaluru for Gauri-Ganesha and Ganesh Chaturthi celebrations. pic.twitter.com/XkSMBRSX2u
— ANI (@ANI) September 14, 2026
आज होगी स्थापना
देर रात तक गणेश प्रतिमाएं निर्धारित पंडालों में पहुंच गईं। आज सोमवार को विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं की स्थापना होगी। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। आयोजकों ने पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया है, जहां आने वाले दिनों में पूजा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Read More:

