HomeBreaking Newsमुंबई में अमित शाह-एकनाथ शिंदे की हुई मुलाकात, आधे घंटे चली अहम...

मुंबई में अमित शाह-एकनाथ शिंदे की हुई मुलाकात, आधे घंटे चली अहम बातचीत

मुंबई में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच अहम मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की यह बैठक सह्याद्रि गेस्ट हाउस में हुई जहां करीब 30 मिनट तक बातचीत चली। मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। खास बात यह रही कि बैठक के बाद अमित शाह और एकनाथ शिंदे एक ही कार से एशियाटिक सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

कार्यक्रम में क्या बोले शाह?

एशियाटिक सोसाइटी के कार्यक्रम में अमित शाह ने भारतीय ज्ञान परंपरा और उसके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह यहां गृहमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि भारत की हजारों साल पुरानी ज्ञान परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त करने आए हैं। शाह ने उम्मीद जताई कि एशियाटिक सोसाइटी आने वाले समय में भारतीय ज्ञान परंपरा को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए अपनी ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। शाह ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबे समय तक गुलामी के बावजूद देश की ज्ञान परंपरा को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सका। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि इमारत को नष्ट किया जा सकता है लेकिन लोगों के मन में मौजूद ज्ञान को समाप्त करना संभव नहीं है।

तीन दिन के मुंबई दौरे पर अमित शाह

अमित शाह तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान वह एशियाटिक सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम के साथ कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। वह ‘श्री गणेश ध्यानारती’ नामक पांडुलिपियों की विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और लाइब्रेरी का दौरा भी करेंगे। इसके अलावा शाह पांडुलिपि संरक्षण प्रयोगशाला के कामकाज का निरीक्षण करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

वह बांद्रा में रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के पुरस्कार समारोह में भी शामिल होंगे। सोमवार को वह नवी मुंबई के वाशी स्थित सिडको प्रदर्शनी केंद्र में हिंदी पर आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान उनके लालबागचा राजा के दर्शन करने का कार्यक्रम भी है।

यह भी पढ़ें : सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस ने किया दूसरा एनकाउंटर, 30 हजार के इनामी आरोपी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments