HomeBreaking NewsBRICS Summit 2026 के गाला डिनर में छाया देसी स्वाद का जलवा,...

BRICS Summit 2026 के गाला डिनर में छाया देसी स्वाद का जलवा, विदेशी मेहमानों के लिए परोसा गया शुद्ध शाकाहारी मेन्यू

BRICS शिखर सम्मेलन(BRICS Summit) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में विदेशी प्रतिनिधियों के लिए विशेष गाला डिनर का आयोजन किया। इस रात्रिभोज की सबसे खास बात इसका पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू रहा। मेहमानों को परोसे गए व्यंजनों के जरिए भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक पाक शैली और स्थानीय स्वादों को सामने रखा गया।

डिनर की शुरुआत भारतीय व्यंजनों के आधुनिक रूप से हुई। स्टार्टर में खांडवी मिले-फ्यूईल और खुंब गलौटी जैसे व्यंजन शामिल रहे। खांडवी को सरसों, नारियल और करी पत्ते के तड़के के साथ तैयार किया गया और इसमें आम, योगर्ट ड्रेसिंग तथा माइक्रो-ग्रीन्स का स्वाद जोड़ा गया। वहीं, खुंब गलौटी में नरम मशरूम कबाब को पुदीने के स्वाद के साथ शीरमल पर परोसा गया।

देश के अलग-अलग हिस्सों का छलका स्वाद

मुख्य भोजन में भारतीय खानपान की विविधता देखने को मिली। मेन्यू में पनीर लबाबदार, हिमालयी मोरेल मशरूम और शतावरी से तैयार गुच्ची मरमीक, दक्षिण भारतीय अंदाज की कैरट-बीन पोरियाल और टमाटर व करी पत्ते वाली थक्काली बेल्ले सारू शामिल थी।

इसके साथ बाजरा और बासमती चावल से तैयार मिलेट पुलाव, बीटरूट रायता और अलग-अलग तरह की भारतीय ब्रेड भी परोसी गईं। इस तरह मुख्य भोजन में उत्तर से दक्षिण तक के स्वादों को एक ही मेन्यू में समेटने की कोशिश की गई।

मिठास में पुरानी दिल्ली की झलक

डिनर का समापन पुरानी दिल्ली के लोकप्रिय स्वादों से प्रेरित मिठाइयों के साथ हुआ। मेहमानों को मौसमी फलों, हल्की क्रीम और जलेबी से तैयार फ्रूट क्रीम परोसी गई।

इसके अलावा शहतूत से सजाई गई पारंपरिक फिरनी भी मेन्यू का हिस्सा रही। पूरे आयोजन में भारतीय भोजन की विविधता, परंपरा और आधुनिक प्रस्तुति का सुंदर मेल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : Brics सम्मेलन में जिनपिंग ने PM मोदी से की अपील, ‘भारत-चीन एक-दूसरे से सीखें’…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments