Satya Niketan Incident: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। देर रात मलबा हटाने के दौरान एक और शव बरामद किया गया। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
#WATCH दिल्ली: साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिरने के बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 6 लोगों की मौत हो गई है।
(घटनास्थल से सुबह का वीडियो) pic.twitter.com/CrjJ9cEa7V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2026
मृतकों में छात्र और मजदूर भी शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों में एक छात्र और एक मजदूर शामिल हैं। वहीं, 4 मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जिस इमारत के गिरने की बात सामने आई है, वह करीब 40-50 साल पुरानी बताई जा रही है।
बेसमेंट में पानी जमा होने का दावा
सूत्रों के मुताबिक, बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी जमा था। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे के वक्त इमारत में छात्र अपने कमरों में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में खुदाई का काम भी चल रहा था। इस इमारत में हॉस्टल संचालित होता था।
मलबे में दबे युवक ने बनाया वीडियो
हादसे के बाद मलबे में दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया। वीडियो के जरिए उसने लोगों से रेस्क्यू करने की अपील की। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसल बताया गया है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। हादसे की परिस्थितियों और इमारत की स्थिति को लेकर जांच की जा रही है।
सत्य निकेतन में बड़ी संख्या में रहते हैं छात्र
सत्य निकेतन दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित प्रमुख छात्र इलाका है। यहां बड़ी संख्या में छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं। इलाके के आसपास वेंकटेश्वर कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज और मैत्रेयी कॉलेज जैसे संस्थान हैं।
दिनभर रहती है छात्रों की आवाजाही
छात्रों की बड़ी मौजूदगी के कारण सत्य निकेतन में दिनभर आवाजाही रहती है। हालांकि, सत्य निकेतन में कुल कितने छात्र रहते हैं, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
Read More:
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर PM मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना


[…] सत्य निकेतन हादसे में अब तक 6 लोगों की म… […]