HomeBreaking Newsगाजियाबाद की बैग फैक्ट्री बनी आग का गोला, JCB से दीवार तोड़कर...

गाजियाबाद की बैग फैक्ट्री बनी आग का गोला, JCB से दीवार तोड़कर पाया काबू

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद(Ghaziabad) में शुक्रवार देर रात एक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। घटना ट्रोनिका सिटी इलाके की है जहां R&R Inc. Corporation की फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने बड़ा रूप ले लिया और काले धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई देने लगा। इससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए करीब 12 फायर टेंडर और पानी के टैंकर लगाए गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया और इसके बाद शेड के अंदर बची आग को बुझाने के लिए कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया।

JCB से तोड़ी गई फैक्ट्री की दीवार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक, विभाग को रात करीब 9:50 बजे सेक्टर A-3 स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री पूरी तरह कवर होने के कारण दमकलकर्मियों के लिए अंदर पहुंचना आसान नहीं था। ऐसे में पीछे की दीवार को JCB की मदद से तोड़ा गया।

दीवार खुलने के बाद दमकल टीम ने अंदर लगातार पानी की बौछार की। पीछे की ओर जमा मलबा भी हटाया गया, ताकि आग के बचे हिस्सों तक पहुंचकर उसे पूरी तरह बुझाया जा सके।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री में मौजूद प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान ने आग को तेजी से फैलाने में मदद की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ।

कुछ दिन पहले खिलौना फैक्ट्री में लगी थी आग

गाजियाबाद में हाल के दिनों में फैक्ट्री में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 30 अगस्त को साहिबाबाद के साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में ‘पांडा बेबी प्रोडक्ट्स’ की खिलौना फैक्ट्री में आग लगी थी। उस मामले में भी शॉर्ट सर्किट को शुरुआती वजह माना गया था और दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था।

यह भी पढ़ें : नशे में फ्लाइट उड़ाना पड़ा भारी, एअर इंडिया ने पायलट को नौकरी से निकाला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments