HomeBreaking Newsदक्षिण भारत के 5 धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी IRCTC की स्पेशल...

दक्षिण भारत के 5 धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी IRCTC की स्पेशल ट्रेन, 14 नवंबर से शुरू होगा सफर

दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए IRCTC ने खास टूर पैकेज तैयार किया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की ‘दक्षिण भारत यात्रा’ के तहत भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 14 नवंबर को जम्मू से रवाना होगी। 12 रात और 13 दिन के इस सफर में यात्रियों को दक्षिण भारत के रामेश्वर और तिरुपति समेत 5 प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। वापसी यात्रा 26 नवंबर को होगी।

5 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर

IRCTC के मुताबिक ट्रेन से आने-जाने का कुल सफर 5 हजार किलोमीटर से अधिक होगा। टूर पैकेज में यात्रियों के लिए भोजन, ठहरने की व्यवस्था और यात्रा के दौरान ऑनबोर्ड टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा सुरक्षा गार्ड, हाउसकीपिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम भी ट्रेन के साथ रहेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को उत्तर भारत के कई राज्यों के प्रमुख स्टेशनों पर रोका जाएगा। हालांकि यह पूरी तरह रिजर्व्ड ट्रेन होगी, इसलिए यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से बुकिंग करानी होगी।

जम्मू से दिल्ली-MP तक कई बोर्डिंग पॉइंट

यात्रियों को अलग-अलग शहरों से ट्रेन में सवार होने की सुविधा दी गई है। जम्मू और पंजाब क्षेत्र में जम्मू, पठानकोट जंक्शन, अमृतसर जंक्शन, जालंधर सिटी, लुधियाना जंक्शन और SAS नगर मोहाली बोर्डिंग पॉइंट होंगे। चंडीगढ़ और हरियाणा के यात्रियों के लिए चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन और सोनीपत जंक्शन पर ठहराव रहेगा। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से यात्रा करने वाले यात्री दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन और वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से ट्रेन पकड़ सकेंगे।

ऑनलाइन बुकिंग से लेकर हेल्पलाइन तक की सुविधा

इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने के इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com के जरिए ऑनलाइन टिकट और पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा IRCTC के चंडीगढ़ कार्यालय या अधिकृत एजेंटों से भी संपर्क किया जा सकता है। यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए IRCTC ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। यात्री 0172-4645795, 7888831633, 7888831635 और 8595930980 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, UPCOS पोर्टल किया लॉन्च

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments