हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए तीन IAS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के सीईओ सतबीर सिंह को रोहतक का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
मनोज कुमार को मिला अतिरिक्त कार्यभार
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त एवं हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
प्रतिमा चौधरी को बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अतिरिक्त प्रभार
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव और हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक प्रतिमा चौधरी को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सरकार के आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी। प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
Read More

