HomeBreaking Newsराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद HC की सुनवाई...

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद HC की सुनवाई पर अंतरिम रोक

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में अंतरिम राहत दी है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में 20 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही CBI और ED को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में हाई कोर्ट के आदेश के तहत हुई जांच से संबंधित कोई रिपोर्ट इलाहाबाद हाई कोर्ट या किसी अन्य प्राधिकरण के सामने पेश न करें।

हाई कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की कार्यवाही में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया। शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट से कहा कि 20 अगस्त को प्रस्तावित सुनवाई को अगली सुनवाई तक स्थगित रखा जाए। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है। शिकायत कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने दाखिल की थी।

क्या है आरोप?

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी की घोषित आय की तुलना में उनके पास अधिक संपत्ति है। इसी शिकायत पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मई में कहा था कि लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जानी चाहिए। हाई कोर्ट ने CBI और ED को कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र बताया था। साथ ही दोनों एजेंसियों को जांच की प्रगति से अदालत को अवगत कराने का निर्देश दिया गया था।

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने शिकायतकर्ता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि याचिकाकर्ता आरएसएस से जुड़ा है और राहुल गांधी को बदनाम करने के इरादे से कई याचिकाएं दाखिल कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाई कोर्ट की अगली सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही CBI और ED की जांच से जुड़ी रिपोर्ट किसी भी प्राधिकरण के समक्ष पेश करने पर भी रोक लगा दी है। मामले में आगे की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार होगी।

Read More

ट्विशा शर्मा हत्याकांड: CBI ने दाखिल की 636 पेज की चार्जशीट, पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह पर दहेज, मृत्यु समेत कई गंभीर धाराएं

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments