HomeBreaking Newsमिडिल-ईस्ट में युद्ध के बीच ईरानी सरकार का बड़ा दावा, कहा -...

मिडिल-ईस्ट में युद्ध के बीच ईरानी सरकार का बड़ा दावा, कहा – अमेरिकी एयर स्ट्राइक में 30 से ज्यादा लोगों की मौत

मिडिल ईस्ट में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों का ईरान ने करारा जवाब दिया। हालांकि इसी बीच ईरानी सरकार ने बड़ा दावा किया है कि अमेरिकी एयर स्ट्राइक में अब तक 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

ईरानी सरकार ने जताया शोक

ईरान सरकार की प्रवक्ता फातेमेह मोहाजेरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने दक्षिणी ईरान को देश की धड़कन बताते हुए प्रभावित लोगों के प्रति समर्थन जताया। ईरानी सेना के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी ईरान के इरानशहर स्थित बंपूर गैरिसन पर हुए हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है। सेना ने इस कार्रवाई को “कायराना हमला” बताते हुए कहा कि इसका जवाब सही समय पर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने इस सैन्य छावनी पर 13 मिसाइलें दागीं। हमले में 388वीं ब्रिगेड के सात सैनिक मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। ईरानी सेना का कहना है कि पहले से किए गए सुरक्षा इंतजामों के कारण नुकसान सीमित रहा।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने हूती संगठन को लेकर दी सफाई

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर-सईद इरावानी ने यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेस को पत्र लिखकर कहा है कि यमन का हूती संगठन ईरान के निर्देशों पर काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि यह दावा पूरी तरह निराधार है कि अंसार अल्लाह ईरान के इशारे पर अपने फैसले लेता है।इरावानी के अनुसार, सना की सरकार यमन के लोगों के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है और अपने निर्णय स्वतंत्र रूप से, स्थानीय हितों को ध्यान में रखकर लेती है। हालांकि, हूती समूह को लंबे समय से ईरान का करीबी सहयोगी माना जाता है और हाल के वर्षों में उसने फिलिस्तीन के समर्थन और  इजराइल के विरोध में कई हमले किए हैं।

Read More

अहमदाबाद Air India विमान हादसा : पायलट की बातें रहेंगी गोपनीय, AAIB ने बताया क्यों नहीं होगी सार्वजनिक…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments