HomeBreaking News40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचे PM मोदी, जानें प्रवासी भारतीयों को दिए...

40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचे PM मोदी, जानें प्रवासी भारतीयों को दिए संदेश में क्या कहा…

न्यूजीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के 100 साल पूरे हो रहे हैं। PM मोदी ने भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जिक्र करते हुए कहा कि करीब एक सदी पहले भारतीय हॉकी टीम के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा था। उन्होंने कहा कि आज दोनों देश खेलों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाकर नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड से जुड़ी अपनी पुरानी यात्रा को भी याद किया और बताया कि प्रधानमंत्री बनने से 25-30 साल पहले भी उन्हें न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था। उस समय एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें मफलर, टोपी और दस्ताने उपहार में दिए थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी वह मफलर उनके पास आज भी है और यह न्यूजीलैंड के लोगों के स्नेह और अपनापन का प्रतीक है।
140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं', न्यूजीलैंड के 'मिनी इंडिया'  में बोले PM मोदी - PM modi addresses community event in Auckland New  Zealand ntc ksrj - AajTak

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में भारतीय समुदाय की बड़ी भूमिका

ऑकलैंड में भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड आना एक खास मौका है। उन्होंने कहा कि वह 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं और प्रेम लेकर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय की भूमिका को भारत-न्यूजीलैंड संबंधों का मजबूत आधार बताया।

भारतीय मूल के लोगों की उपलब्धियों का जिक्र

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के लोगों की सफलता की भी सराहना की। उन्होंने निखिल रविशंकर, आनंद सत्यानंद और क्रिकेट खिलाड़ियों रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी व एजाज पटेल जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने न्यूजीलैंड में भारतीय संस्कृति से जुड़े स्थानों के नामों का भी जिक्र किया और दोनों देशों के बीच मजबूत सामाजिक व सांस्कृतिक जुड़ाव को रेखांकित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भी प्रशंसा की और भारतीय समुदाय के बीच उनकी लोकप्रियता का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड में पैदा होने वाले हर 8वें बच्चे की माँ भारतीय…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments