मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार की घोषणा के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने नेशनल हाईवे-44 पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ।
कई अधिकारी हुए घायल
खबरों के मुताबिक, दतिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयूर खंडेलवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम से बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराने की कोशिश की और हाईवे जाम कर दिया। पुलिस का कहना है कि जाम हटाने की अपील के दौरान तड़के प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें SP मयूर खंडेलवाल, एडिशनल SP समेत छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बाद में कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
भाजपा वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दी प्रतिक्रिया
दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देखिए, भारतीय जनता पार्टी में टिकट पर किसी का मालिकाना हक नहीं होता और न ही किसी का टिकट ‘काटा’ जाता है। बीजेपी अपने तय प्रोसेस से ही उम्मीदवारों को चुनती है। बांकीपुर में भी यही प्रोसेस अपनाया गया और दतिया में भी यही प्रोसेस अपनाया गया। वहां भी भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतेगा।”
Delhi: On BJP leader Narottam Mishra being denied a ticket for the Datia bypoll, BJP leader Syed Shahnawaz Hussain says, "See, in the Bharatiya Janata Party, no one owns a ticket, and no one's ticket is 'cut.' The BJP selects its candidates through its established process. The… pic.twitter.com/68B9zGo8dz
— IANS (@ians_india) July 11, 2026
BJP नेता नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से की अपील
दतिया उपचुनाव के लिए टिकट न मिलने पर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “यह पार्टी का फैसला है। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं – खासकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को पेट्रोल या केरोसिन डालते हुए वीडियो देखने के बाद – कि वे ऐसी हरकतें न करें। अपनी बात पार्टी के मंच पर सही तरीके से रखनी चाहिए। उन्हें इस तरह से नहीं बताना चाहिए।”
Dabra, Madhya Pradesh: On being denied a ticket for the Datia bypoll, BJP leader Narottam Mishra says, "This is the party's decision. I urge all party workers, especially after seeing videos on social media of workers pouring petrol or kerosene, not to engage in such actions.… pic.twitter.com/sWEw6d02nb
— IANS (@ians_india) July 11, 2026
आशुतोष तिवारी बने भाजपा उम्मीदवार
भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नरोत्तम मिश्रा ने भी नामांकन पत्र खरीदा था। उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, आशुतोष तिवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा उनके वरिष्ठ नेता और अभिभावक हैं और उनके चुनाव प्रचार करने की बात कही है। दतिया सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि वर्ष 2023 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले राजेंद्र भारती की विधायकी, दिल्ली की एक अदालत द्वारा धोखाधड़ी के मामले में तीन वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद समाप्त हो गई।
Read More
ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला – ‘धोखा दिया तो देंगे करारा दवाब’

