HomeBreaking Newsलखनऊ में BJP की बड़ी बैठक आज, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की...

लखनऊ में BJP की बड़ी बैठक आज, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में 2027 की चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

UP BJP Meeting in Lucknow: उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए आज, शनिवा, 11 जुलाई को लखनऊ में मौजूद पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह साथ में करेंगे। इस दौरान संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे।

मिशन-2027 पर होगा मंथन

सूत्रों के मुताबिक, बैठक का प्रमुख एजेंडा आगामी स्थानीय चुनाव, उपचुनाव और मिशन-2027 यानी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तय करना है। इसके साथ ही पिछले सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी और आने वाले महीनों के लिए व्यापक चुनावी रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करना और नई टीम को जिम्मेदारी सौंपना है।

मोर्चों को मिलेगा नया ‘टॉस्क’

बैठक में पार्टी के मोर्चों, जैसे युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी। लीडरशिप की ओर से सभी विंग्स और मोर्चों को जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए नया ‘होमवर्क’ यानी खास टॉस्क सौंपा जाएगा।

जनसंपर्क और योजनाओं पर रहेगा फोकस

बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी बातचीत होगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसंपर्क अभियान को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि संगठन की पहुंच हर क्षेत्र तक जा सके।

कमजोर बूथों को मजबूत करने की तैयारी

संगठन बढ़ाने को लेकर भी बैठक में अहम बातचीत होगी। कमजोर बूथों को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। माना जा रहा है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

भाजपा ने अपनी नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा है। इसमें अवध क्षेत्र से 16 पदाधिकारी, काशी क्षेत्र से 13, पश्चिम क्षेत्र से 10, ब्रज क्षेत्र से 9 और कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र से 8-8 पदाधिकारियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी का मानना है कि क्षेत्रीय संतुलन संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यालय पर बढ़ी हलचल

आगामी सांगठनिक फेरबदल, नए अभियानों की घोषणा और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के लिहाज से इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व के कड़े रुख को देखते हुए माना जा रहा है कि ढिलाई बरतने वाले पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय हो सकती है। बैठक से निकलने वाले फैसलों पर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों की नजर बनी हुई है।

Read More:

डिफेंस से समुद्री सुरक्षा तक… भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 बड़े समझौते, इंडो पैसिफिक में चीन को घेरने का प्लान तैयार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments