CM Bhagwant Singh Mann Lok Milni Program: पंजाब के मुख्यमंत्री सिंह भगवंत सिंह मान आज बठिंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मोड़ मंडी क्षेत्र के गांव मंडी कला में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री मान का यह दौरा लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
शाम 4 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शाम करीब 4 बजे ताजो पट्टी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलेगा।
विकास कार्यों पर भी होगी चर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लोगों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लेंगे। सरकार की जनहित योजनाओं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से आम लोगों और सरकार के बीच संवाद और मजबूत होगा।
प्रशासन ने तेज की तैयारियां
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
Read More:

