केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे(CBSE Class 12 Results) घोषित कर दिए हैं, जिसका इंतजार देशभर के 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं कर रहे थे। रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।
बोर्ड की ओर से छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए कई डिजिटल विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम और मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है। साथ ही SMS और IVRS सेवा के जरिए भी परिणाम जानने की सुविधा दी गई है।
ऐसे देखें रिजल्ट
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां CBSE 12th Result का लिंक खोलकर अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरनी होगी।
जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर छात्र का परिणाम और मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है। इस तरह अब छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो चुका है और वे आसानी से अलग-अलग माध्यमों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।