HomeBreaking Newsजेवर एयरपोर्ट से हवाई सफर हुआ सस्ता, इंडिगो-अकासा ने घटाए टिकट के...

जेवर एयरपोर्ट से हवाई सफर हुआ सस्ता, इंडिगो-अकासा ने घटाए टिकट के दाम, यात्रियों को बड़ी राहत

Noida International Airport Ticket Price: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इंडिगो और अकासा एयर ने कई रूट्स पर टिकट के दाम कम कर दिए हैं। किराये में कटौती के बाद अब जेवर एयरपोर्ट से हवाई सफर पहले की तुलना में अधिक किफायती हो गया है। माना जा रहा है कि इससे यात्रियों की संख्या और टिकट बुकिंग दोनों में तेजी आ सकती है।

बेंगलुरु और नवी मुंबई रूट पर मिली राहत

जानकारी के मुताबिक अकासा एयर ने बेंगलुरु रूट पर टिकट किराये में सबसे ज्यादा करीब 2 हजार रुपये तक की कमी की है। इसके अलावा नवी मुंबई रूट पर भी किराये में अच्छी-खासी कटौती की गई है। वहीं इंडिगो ने लखनऊ जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए टिकट सस्ते किए हैं। हालांकि इंडिगो का बेंगलुरु रूट पहले के मुकाबले महंगा बताया जा रहा है।

15 जून से शुरू होंगी सेवाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों की शुरुआत 15 जून से होने जा रही है। इंडिगो पहले दिन से चार शहरों के लिए अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। वहीं अकासा एयर 16 जून से संचालन शुरू करेगी। अकासा एयर ने टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों ने पहले से सीटें रिजर्व करनी शुरू कर दी हैं।

महंगे टिकटों पर उठा था सवाल

शुरुआती दौर में दोनों एयरलाइंस के टिकट दिल्ली एयरपोर्ट की तुलना में महंगे होने को लेकर सवाल उठे थे। लोगों का कहना था कि जब दिल्ली एयरपोर्ट से कम किराये में उड़ान उपलब्ध है तो यात्री जेवर एयरपोर्ट क्यों चुनेंगे। इस मुद्दे को लेकर जेवर विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था।

बढ़ सकती है यात्रियों की संख्या

किराये में कमी के बाद एयरलाइंस कंपनियों को उम्मीद है कि यात्रियों का रुझान अब तेजी से जेवर एयरपोर्ट की ओर बढ़ेगा। माना जा रहा है कि सस्ते टिकट मिलने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करना आसान और बजट फ्रेंडली बनेगा। इससे आने वाले दिनों में बुकिंग और यात्री संख्या दोनों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

Read More:

PSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप-3 पर छात्राओं का कब्जा, मानसा की सुपनीत कौर ने हासिल किया प्रथम स्थान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments