HomeBreaking Newsएन. रंगासामी ने ली पुडुचेरी के CM पद की शपथ, नमशिवायम और...

एन. रंगासामी ने ली पुडुचेरी के CM पद की शपथ, नमशिवायम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री

Puducherry CM N. Rangasamy Oath: एन. रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी। लोक निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंगासामी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की।

NDA गठबंधन के दो नेताओं को भी मिली जगह

मुख्यमंत्री रंगासामी के साथ एनडीए गठबंधन के दो प्रमुख नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेता ए नमशिवायम और एआईएनआरसी नेता मल्लाडी कृष्ण राव को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। मल्लाडी कृष्ण राव ने तेलुगु भाषा में शपथ ली। वह आंध्र प्रदेश सीमा से सटे पुडुचेरी के यानम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

समारोह में शामिल हुए नितिन नबीन

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी नजर आए।

चुनावी जीत के बाद बनी सरकार

पुडुचेरी में नई सरकार का गठन 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुआ है। एआईएनआरसी और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने चुनाव में बहुमत हासिल करते हुए सत्ता बरकरार रखी। चुनाव प्रचार के दौरान रंगासामी की जन-हितैषी छवि और केंद्र सरकार के साथ तालमेल को प्रमुख मुद्दा बनाया गया था।

राष्ट्रपति ने दी थी मंजूरी

चुनाव में जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी म मुर्मू ने औपचारिक रूप से रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। पुडुचेरी की राजनीति में रंगासामी लंबे समय से प्रभावशाली चेहरा रहे हैं और पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनना उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक पकड़ को दिखाता है।

Read More:

मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments