HomeBreaking Newsहरियाणा निकाय चुनाव: उकलाना में निर्दलीय रीमा सोनी की जीत, सांपला में...

हरियाणा निकाय चुनाव: उकलाना में निर्दलीय रीमा सोनी की जीत, सांपला में खिला कमल

Haryana Nikay Chunav 2026 Result: हरियाणा निकाय चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे से जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम में भाजपा के मेयर उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। रेवाड़ी में 17 वार्डों का रिजल्ट भी सामने आ गया है।

उकलाना में निर्दलीय रीमा सोनी ने मारी बाजी

रीमा सोनी ने उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल को हराया। जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने रीमा सोनी के पिता महेंद्र सोनी को कंधों पर उठा लिया, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य करवाया।

हुड्डा के गढ़ सांपला में BJP की जीत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव वाले सांपला नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण कोच ने चेयरमैन पद का चुनाव जीत लिया। खास बात यह रही कि कांग्रेस ने यहां अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था।

रेवाड़ी में निर्दलीयों का दबदबा

रेवाड़ी नगर परिषद के कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी पार्षद चुने गए। वहीं वार्ड 15 से निर्दलीय प्रत्याशी रचना राव विजयी रहीं।

कई वार्डों में BJP और निर्दलीयों की जीत

रेवाड़ी के 17 वार्डों के घोषित नतीजों में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला। भाजपा ने कई वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। इससे स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।

रेवाड़ी में सभी 32 वार्डों का रिजल्ट सामने आया

हरियाणा के रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव में सभी 32 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। वार्ड-1 से निर्दलीय शिल्पी शर्मा, वार्ड-2 से बीजेपी की पूजा, वार्ड-3 से कांग्रेस के प्रवीण चौधरी, वार्ड-4 से बीजेपी के ओमप्रकाश सैनी, वार्ड-5 से निर्दलीय पूनम कुमारी, वार्ड-6 से निर्दलीय गोपाल सैनी, वार्ड-7 से बीजेपी के चेतराम सैनी, वार्ड-8 से निर्दलीय पूनम सतीजा, वार्ड-9 से निर्दलीय सचिन, वार्ड-10 से निर्दलीय पवन बठला, वार्ड-11 से बीजेपी की सुषमा, वार्ड-12 से बीजेपी के निखिल मांढैया, वार्ड-13 से निर्दलीय संतोष, वार्ड-14 से निर्दलीय चंदन यादव

वार्ड-15 से निर्दलीय रचना यादव, वार्ड-16 से निर्दलीय मुकेश वर्मा, वार्ड-17 से निर्दलीय सुचित्रा चांदना, वार्ड-18 से निर्दलीय रंजना भारद्वाज, वार्ड-19 से बीजेपी के निहाल यादव, वार्ड-20 से निर्दलीय सुमन रानी, वार्ड-21 से बीजेपी की संतोष यादव, वार्ड-22 से बीजेपी के देवेंद्र शर्मा, वार्ड-23 से बीजेपी की रीना गुप्ता

वार्ड-24 से बीजेपी के नीरज, वार्ड-25 से बीजेपी के सत्यनारायण यादव, वार्ड-26 से निर्दलीय इत्येंद्र यादव, वार्ड-27 से निर्दलीय सुमन खरेरा, वार्ड-29 से श्रीभगवान, वार्ड-30 से निर्दलीय सुमन, वार्ड-31 से बीजेपी के प्रदीप पिंकी भार्गव और वार्ड-32 से निर्दलीय मनीष टिकनिया ने जीत दर्ज की।

Read More:

हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, पहले 3 स्थान पर छात्राओं ने मारी बाजी, दीपिका बनीं टॉपर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments