HomeBreaking Newsगुजरात का प्लेऑफ टिकट पक्का! शुभमन-सुदर्शन के तूफान के बाद राशिद ने...

गुजरात का प्लेऑफ टिकट पक्का! शुभमन-सुदर्शन के तूफान के बाद राशिद ने मचाया कहर, राजस्थान को 77 रनों से रौंदा

IPL 2026 RR vs GT Match: IPL के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया और फिर गेंदबाजों ने राजस्थान की पूरी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस जीत के साथ गुजरात ने सीजन की अपनी सातवीं जीत दर्ज की और टीम 14 नंबर्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। अब गुजरात का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम हार के बाद टॉप-4 से बाहर हो गई।

 गिल-सुदर्शन ने जमकर बरसाए रन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाई। शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 84 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के देखने को मिले। दोनों बल्लेबाजों की तेज बल्लेबाजी के चलते राजस्थान के गेंदबाज पूरे मैच में दबाव में नजर आए।

बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखरी राजस्थान

230 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत तेज रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 17 गेंदों में 38 रन जोड़ दिए। वैभव सूर्यवंशी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के जड़े। हालांकि उनके आउट होते ही राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई।

लगातार गिरते विकेटों ने खत्म की उम्मीद

पहला विकेट गिरने के बाद राजस्थान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। टीम ने 40 रन पर दूसरा, 68 रन पर तीसरा, 87 रन पर चौथा और 91 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका और पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। ध्रुव जुरेल ने 24 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान यशस्वी जायसवाल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।

राशिद खान और रबाडा ने गेंद से ढाया कहर

गुजरात की जीत में गेंदबाजों की भूमिका भी बेहद अहम रही। स्टार स्पिनर राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उनके सामने राजस्थान के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। वहीं जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट हासिल किया। गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत में मिले बड़े स्कोर का पूरा फायदा उठाया और राजस्थान को मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया।

राजस्थान के बल्लेबाज नहीं दिखा सके दम

राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 36, रवींद्र जडेजा ने 38, ध्रुव जुरेल ने 24 और दासुन शनाका ने 16 रन बनाए. इसके अलावा शिमरोन हेटमायर 6, डेनोवन फरेरा 4, शुभम दुबे 15, जोफ्रा आर्चर 5, तुषारदेश पांडे 1 और बृजेश शर्मा 1 रन ही बना सके। टीम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना पाए, जिसका खामियाजा राजस्थान को भारी हार के रूप में भुगतना पड़ा।

Read More:

‘शुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद किया: भगवंत सिंह मान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments