पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। विधानसभा चुनाव(Bengal Election) की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिखाई दे रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस काफी पीछे चल रही है। इसी बीच कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है जो इस वक्त रफ्तार से चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने बंगाल के लिए अपना स्नेह व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें यह भूमि बेहद प्रिय है।
बांग्ला भाषा में व्यक्त किया अपना प्रेम
चुनाव आयोग के उपलब्ध रुझानों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे तक भाजपा लगभग 170 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस करीब 91 सीटों पर आगे थी। अन्य दल सीमित सीटों पर ही बढ़त बना पाए थे। इन रुझानों के सामने आते ही कुमार विश्वास ने बांग्ला भाषा में कुछ पंक्तियां साझा कीं, जिनमें उन्होंने बंगाल के प्रति अपने प्रेम को काव्यात्मक अंदाज़ में व्यक्त किया।
आमार शोनार बांग्ला,
आमि तोमाए भालोबाशी.
चिरोदिन तोमार आकाश,
तोमार बताश,
अमार प्राने बजाए बाशी….❤️🇮🇳🙏 pic.twitter.com/qbqQ9KeYUN— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 4, 2026

