Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWar'मैं आपको यह क्यों बताऊंगा', पत्रकार का सवाल सुनते ही गुस्से से...

‘मैं आपको यह क्यों बताऊंगा’, पत्रकार का सवाल सुनते ही गुस्से से तिलमिला गए ट्रंप, ईरान को लेकर पूछी थी ऐसी बात

US-Iran Tension: ईरान और अमेरिका दोनों के बीच हालात सुधरने की जगह बिगड़ते जा रहे हैं। ट्रंप ईरान के बारे में सुनकर ही भड़क जाते हैं। हाल ही में ईरान की ओर से बातचीत के लिए नया प्रस्ताव भेजने के कुछ घंटे के बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वाशिंगटन में पत्रकार ने सीधा पूछ लिया कि क्या अमेरिका ईरान पर दोबारा हमला करेगा, इस सवाल को सुनकर ट्रंप पत्रकार पर भड़क गए और उन्होंने साफ जवाब देने से इनकार करते हुए कहा, ‘मैं आपको यह क्यों बताऊंगा?’ उनके इस बयान के बाद कुछ भी साफ तरह से पता नहीं चल पा रहा है।

बातचीत करने को तैयार नहीं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान की ओर से आए नए वार्ता प्रस्ताव पर असंतोष जताया था। उनका कहना है कि ईरान की व्यवस्था के भीतर ही मतभेद हैं, जिसके कारण बातचीत स्थिर नहीं रह पा रही। उन्होंने कहा कि कभी बातचीत आगे बढ़ती है, तो कभी नए प्रतिनिधि आकर शर्तों में बदलाव कर देते हैं।

अमेरिका के सामने दो रास्ते

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के पास फिलहाल दो रास्ते हैं, या तो पूरी ताकत से कार्रवाई की जाए या फिर समझौते का रास्ता अपनाया जाए। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि वे बड़े सैन्य कदम से बचना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान कुछ ऐसी मांगें रख रहा है, जिन्हें स्वीकार करना अमेरिका के लिए संभव नहीं है, हालांकि उन्होंने इन मांगों का खुलासा नहीं किया।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी रणनीतिक पकड़ बनाए रखी है, जो वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। वहीं अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच टकराव और गहरा गया है।

इस युद्ध में अब तक भारी जनहानि हुई

28 फरवरी से जारी इस संघर्ष में अब तक भारी जनहानि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ईरान में 3,375 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लेबनान में 2,600 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा Israel में 24 और खाड़ी देशों में 20 से अधिक लोगों की मौत की खबर है।

सैन्य नुकसान भी गंभीर

इस संघर्ष में सैन्य बलों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। लेबनान में 17 इजरायली सैनिक मारे गए हैं, जबकि पूरे क्षेत्र में 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हुई है। यह आंकड़े इस संघर्ष की गंभीरता और व्यापकता को दर्शाते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और असफल होती बातचीत के चलते आने वाले समय को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Read More:

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा हो रहा मतदान, शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग, EVM से छेड़छाड़ के लगे थे आरोप

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments