HomeBreaking News1 घंटे में 5 km की रॉयल सैर का मजा...दिल्ली में जल्द...

1 घंटे में 5 km की रॉयल सैर का मजा…दिल्ली में जल्द शुरु होने जा रहा ‘नमो यमुना’ क्रूज

दिल्ली के लोगों के लिए जल्द ही यमुना नदी पर एक नया अनुभव शुरू होने जा रहा है। ‘नमो भारत’ ट्रेन के बाद अब राजधानी में ‘नमो यमुना’ क्रूज(‘Namo Yamuna’ Cruise) सेवा शुरू करने की तैयारी है। दिल्ली सरकार की योजना है कि मई महीने के अंत तक इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी जाए। दरअसल, इस क्रूज सेवा की शुरुआत पहले 20 फरवरी को प्रस्तावित थी जब भाजपा सरकार के एक साल पूरे हो रहे थे। लेकिन कुछ तकनीकी काम और पेंटिंग के चलते लॉन्चिंग टालनी पड़ी।

अब सफेद और नीले रंग की यह आधुनिक बोट पूरी तरह तैयार है और फिलहाल सोनिया विहार स्पोर्ट्स क्लब में रखी गई है।  माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द इसका उद्घाटन कर सकती हैं। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार, केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर अगले कुछ हफ्तों में इसकी लॉन्चिंग तारीख तय कर दी जाएगी। यह क्रूज सोनिया विहार से जगतपुरी के बीच चलेगा। लगभग 5 किलोमीटर के इस सफर को पूरा करने में करीब एक घंटा लगेगा, जिसमें यात्री यमुना के किनारों की हरियाली और घाटों का नजारा देख सकेंगे।

कितना होगा किराया ?

इस सेवा का प्रस्तावित किराया करीब 500 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए बोट को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया गया है। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक इसे चलाने की योजना है। दोनों टर्मिनल पर टिकट काउंटर और यात्रियों के लिए इंतजार की सुविधा भी विकसित की गई है।

यह क्रूज ‘इंस्पिरेशन मरीन प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा तैयार 40 फीट लंबा आधुनिक आइलैंड बोट है, जिसमें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गर्मियों में यमुना के जलस्तर को लेकर अक्सर चिंता जताई जाती है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वजीराबाद इलाके में सालभर पर्याप्त पानी बना रहता है। इसी वजह से इस रूट को चुना गया है, ताकि क्रूज संचालन पर किसी तरह का असर न पड़े।

क्या है भविष्य की योजना ?

यमुना की सफाई और रिवर फ्रंट का विकास दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। आने वाले समय में यहां वॉटर स्पोर्ट्स शुरू करने की भी योजना है, जिससे यमुना नदी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके और राजधानी की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिले।

यह भी पढ़ें : अब आसानी से होगा कंटेंट सर्च! Netflix ने लॉन्च किया Clips, ऐप पर Reels की तरह चलेंगे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments