HomeBreaking Newsगंगा एक्सप्रेसवे पर फ्री में करें सफर, जानें कितने दिनों तक टोल...

गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्री में करें सफर, जानें कितने दिनों तक टोल टैक्स से मिलेगी पूरी राहत…

उत्तर प्रदेश का 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे(Ganga Expressway) फिलहाल वाहन चालकों के लिए बिना टोल शुल्क के खुला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के बाद इस पर यातायात शुरू हो चुका है, लेकिन टोल वसूली अभी लागू नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, टोल दरों को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अगले 10 से 15 दिनों के भीतर वसूली शुरू हो सकती है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल दरों का प्रस्ताव पहले ही तय कर लिया है।

प्रति किलोमीटर टोल दरें

  • दोपहिया, तिपहिया और पंजीकृत ट्रैक्टर: ₹1.28

  • कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन: ₹2.55

  • हल्के व्यावसायिक वाहन / मिनी बस: ₹4.05

  • बस और ट्रक: ₹8.20

  • 3 से 6 एक्सल वाले भारी वाहन: ₹12.60

  • 7 या उससे अधिक एक्सल वाले वाहन: ₹16.10

पूरे एक्सप्रेसवे (मेरठ से प्रयागराज) की दूरी तय करने पर कार चालकों को करीब ₹1,515 तक का टोल देना पड़ सकता है। इस एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा तय की गई है। यहां ‘क्लोज्ड टोल सिस्टम’ लागू होगा यानी वाहन जितनी दूरी तय करेगा उसी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।

अत्याधुनिक तकनीक के साथ हुआ निर्माण

गंगा एक्सप्रेसवे को अत्याधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है, ताकि यह कठिन मौसम और भारी यातायात के दबाव को आसानी से सहन कर सके। मुख्य सड़क पर लगभग 100 मिमी मोटी डामर परत बिछाई गई है जिसमें लाखों टन सामग्री का उपयोग हुआ है।

सड़क की नींव को मजबूत बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन किया गया है। इसके निर्माण में करीब 19 करोड़ घन मीटर मिट्टी, लाखों टन स्टील और सीमेंट के साथ बड़ी मात्रा में रेत का इस्तेमाल किया गया है। सड़क की कुल मोटाई लगभग आधा मीटर रखी गई है जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ता है।

भारी यातायात के लिए तैयार

एक्सप्रेसवे को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह भारी मालवाहक वाहनों के लगातार दबाव को भी बिना नुकसान के झेल सके। इसकी क्षमता 79 से 108 मिलियन स्टैंडर्ड एक्सल (MSA) तक रखी गई है। निर्माण में करोड़ों मानव-दिवस का श्रम लगा है जो इसकी भव्यता और मजबूती को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : मजदूर दिवस पर CM योगी की बड़ी सौगात, श्रमिकों के लिए आज कई योजनाओं का…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments