Labour Day 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके परिश्रम और पुरुषार्थ से ही राज्य के विकास को गति मिलती है।
CM योगी योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि ‘मई दिवस’ के अवसर पर ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही श्रमिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।
CM योगी ने दिया खास संदेश
मुख्यमंत्री ने लिखा- ‘आज ‘मई दिवस’ के अवसर पर ‘श्रमेव जयते’ की भावना को जीवंत करते हुए ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का शुभारंभ तथा श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। हमारे श्रमिक भाई-बहन वह मौन शक्ति हैं, जिनके श्रम से सपने आकार लेते हैं और ‘विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की यात्रा को नई गति मिलती है। श्रमवीरों के परिश्रम और पुरुषार्थ को नमन।’
आज 'मई दिवस' के अवसर पर 'श्रमेव जयते' की भावना को जीवंत करते हुए 'श्रमवीर गौरव समारोह 2026' का शुभारंभ तथा श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।
हमारे श्रमिक भाई-बहन वह मौन शक्ति हैं, जिनके श्रम से सपने आकार लेते हैं और 'विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 1, 2026
डिप्टी CM ने भी दी बधाई
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मजदूर दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए श्रमिकों के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा, ‘श्रमेव जयते! राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाने वाले कर्मठ श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, समर्पण और परिश्रम ही देश की प्रगति की वास्तविक आधारशिला है। आपके अथक श्रम से ही राष्ट्र निरंतर सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो रहा है।’
क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?
हर साल 1 मई को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन श्रमिकों और मजदूरों को समर्पित है, जो अपने परिश्रम से देश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Read More:

