AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि “BJP ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा”। आम आदमी पार्टी ने भी अपने सांसदों के BJP में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि यह पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात है। पंजाब की जनता निश्चित रूप से इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराएगी।
बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 24, 2026
READ MORE: हरभजन सिंह के इस्तीफे से सियासत गर्म, क्या BJP जॉइन करते ही मिल सकता है खेल मंत्री का पद?

