HomeBreaking Newsहाई कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी के इस चुनाव में महिलाओं को...

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी के इस चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण

देशभर में महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक बहस के बीच उत्तर प्रदेश से राहत की खबर आई है। लखनऊ बार एसोसिएशन ने अपने चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण देना का फैसला किया है। माना जा रहा है कि इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह फैसला हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लिया गया। लखनऊ बार एसोसिएशन अब महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाली पहली बार एसोसिएशन बन गई है।

हाईकोर्ट के निर्देश पर फैसला

जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद लखनऊ बार एसोसिएशन की इमरजेंसी बैठक बुलाई गई, जिसमें महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि एसोसिएशन के चुनावों में महिलाओं को 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इस बार एल्डर्स कमेटी ने फैसला लिया कि बार एसोसिएशन के कुल 22 पदों में से 7 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके तहत सीनियर और जूनियर कार्यकारिणी के 6 पदों में से 3 पद महिला उम्मीदवारों के लिए तय किए गए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष का एक पद भी महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किया गया है।

नामांकन प्रक्रिया में बदलाव

महिला आरक्षण लागू होने के बाद चुनाव प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। जिन पुरुष उम्मीदवारों ने पहले से इन पदों पर नामांकन दाखिल किया है, उन्हें अब अपना पर्चा वापस लेकर अन्य पदों पर आवेदन करना होगा एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशियों की फीस लौटा दी जाएगी। वहीं जो महिला उम्मीदवार पहले अन्य पदों पर चुनाव लड़ रही थीं, उन्हें आरक्षित सीटों पर भी नामांकन की अनुमति दी गई है।

23 अप्रैल को होंगे चुनाव

लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव 23 अप्रैल को कराए जाएंगे। आरक्षण लागू होने के बाद इस चुनाव पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हैं।

Read More

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments