HomeBreaking Newsहॉलीवुड में छा गए विद्युत जामवाल, फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का धमाकेदार ट्रेलर...

हॉलीवुड में छा गए विद्युत जामवाल, फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, ट्रांसफॉर्मेशन देख पहली नजर में पहचानना मुश्किल

Street Fighter Trailer: ‘स्‍ट्रीट फाइटर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अपने हॉलीवुड डेब्यू के साथ जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। करीब तीन मिनट लंबे इस ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, बॉक्सिंग रिंग की लड़ाई और जिंदगी की जंग का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है।

स्टारकास्ट का दमदार कॉम्बिनेशन

इस फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ जेसन मोमोआ, नोआ सेंटिनियो और एंड्रयू कोजी जैसे इंटरनेशनल सितारे नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सभी कलाकारों के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं।

खतरनाक लुक में दिखे विद्युत

ट्रेलर में विद्युत जामवाल का लुक बेहद दमदार और अलग अंदाज में सामने आया है। उनकी टोन्ड बॉडी और बाल्ड लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि ट्रेलर में उनकी झलक सीमित है, लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

वीडियो गेम से बड़े पर्दे तक

डायरेक्टर किताओ सकुराई की यह फिल्म मशहूर वीडियो गेम स्‍ट्रीट फाइटर पर आधारित है। आर्केड गेम की दुनिया से निकलकर अब यह कहानी बड़े पर्दे पर ‘हाडोकेन्स’ और ‘राउंडहाउस किक्स’ के साथ एक्शन का नया अनुभव देने वाली है। फिल्म का ट्रेलर स्टाइलिश एक्शन और गेमिंग एलिमेंट्स से भरपूर है।

कहानी में छिपा है बड़ा ट्विस्ट

फिल्म की कहानी 1993 के बैकड्रॉप पर आधारित है, जिसमें अलग हो चुके स्ट्रीट फाइटर्स रयू और केन मास्टर्स को फिर से एक साथ आना पड़ता है। रहस्यमयी चुन-ली उन्हें ‘वर्ल्ड वॉरियर टूर्नामेंट’ के लिए चुनती है, जहां मुकाबला सिर्फ ताकत का नहीं, बल्कि किस्मत और गुस्से का भी होता है। इस लड़ाई के पीछे एक खतरनाक साजिश भी छिपी है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाती है।

फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया

ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई फैंस ने विद्युत जामवाल के हॉलीवुड डेब्यू पर गर्व जताया है। एक यूजर ने लिखा कि वह खासतौर पर विद्युत के लिए ट्रेलर देख रहा है, जबकि दूसरे ने उम्मीद जताई कि फिल्म में उनका रोल और बड़ा होगा।

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इंटरनेशनल स्टारकास्ट, दमदार एक्शन और पॉपुलर गेम की कहानी के कारण ‘स्ट्रीट फाइटर’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Read More:

बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रच दिया इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर बना रही ताबड़तोड़ रिकॉर्ड, ₹1100 करोड़ के पार पहुंची

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments