अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle Corporation के दुबई स्थित दफ्तर पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। दुबई अधिकारियों के अनुसार यह हमला दुबई इंटरनेट सिटी में स्थित कंपनी की बिल्डिंग के सामने वाले हिस्से पर हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि इमारत को कुछ नुकसान पहुंचा है।
ईरान पर हमले का आरोप
दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए पुष्टि की कि यह हमला ड्रोन और मिसाइल के जरिए किया गया। अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे Iran का हाथ है। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात अमेरिका का करीबी सहयोगी है और यहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी मौजूद हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Authorities confirm that they responded to a minor incident caused by debris from an aerial interception that fell on the facade of the Oracle building in Dubai Internet City. No injuries were reported.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) April 4, 2026

