HomeBreaking Newsब्रिटेन ने डोनाल्ड ट्रंप से फेर लिया मुंह! ईरान जंग में नहीं...

ब्रिटेन ने डोनाल्ड ट्रंप से फेर लिया मुंह! ईरान जंग में नहीं देगा साथ, होर्मुज खोलने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

Global Crisis: ब्रिटेन ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा और स्पष्ट रुख अपनाते हुए खुद को सैन्य संघर्ष से अलग कर लिया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि उनका देश ईरान से चल रहे युद्ध में शामिल नहीं होगा। इसके बजाय ब्रिटेन अब वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक प्रयासों पर जोर देते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए एक बड़ी बैठक की मेजबानी करने जा रहा है।

ब्रिटेन 35 देशों संग ‘ग्लोबल होर्मुज समिट’ करेगा आयोजित

जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन इस सप्ताह लगभग 35 देशों के साथ ‘ग्लोबल होर्मुज समिट’ आयोजित करेगा। इस बैठक का मुख्य एजेंडा Strait of Hormuz को सुरक्षित और खुला बनाए रखना होगा, क्योंकि यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग माना जाता है।

यह संघर्ष ब्रिटेन का नहीं- कीर स्टार्मर

कीर स्टार्मर ने कहा कि ईरान युद्ध से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित हो सकता है, लेकिन देश किसी भी सैन्य उलझन में नहीं फंसना चाहता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी फैसले ब्रिटेन के नागरिकों के हित को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि यह संघर्ष ब्रिटेन का नहीं है और देश इसे सैन्य रूप से आगे नहीं बढ़ाएगा।

UN ने दी चेतावनी

इस बीच संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme) ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह युद्ध अब केवल कुछ देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वैश्विक संकट का रूप ले चुका है।

अमेरिका की भूमिका को लेकर तनाव बढ़ा

दूसरी ओर, अमेरिका की भूमिका को लेकर भी तनाव बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह नाटो से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने NATO को ‘कागजी शेर’ बताते हुए आलोचना की है। ट्रंप का कहना है कि उन्हें पहले से ही नाटो की भूमिका पर भरोसा नहीं रहा है और रूस के राष्ट्रपति भी इसी सोच को साझा करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका चाहता था कि नाटो देश होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए सैन्य समर्थन दें, लेकिन कई देशों ने इससे दूरी बना ली। इसी बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित सैन्य टकराव को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव और बढ़ गया है।

Read More: 

मिडिल ईस्ट संकट पर आज शाम होगी CCS की बैठक, PM मोदी करेंगे हालात की समीक्षा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments