HomeBreaking NewsAGTF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 537 ठिकानों पर छापेमारी, 151...

AGTF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 537 ठिकानों पर छापेमारी, 151 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर राज्यव्यापी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस ऑपरेशन के तहत गैंगस्टरों के साथियों और उनसे जुड़े लोगों के संभावित ठिकानों की पहचान कर राज्यभर में छापेमारी की गई।

537 स्थानों पर छापेमारी

अभियान के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 537 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 4 घोषित अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि गैंगस्टर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

अब तक 13,673 गिरफ्तारियां

पंजाब पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर विरोधी अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल 13,673 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि राज्य में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों को खत्म करने के लिए लगातार ऐसे ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों को जड़ से खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

लोगों से सहयोग की अपील

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी भी गैंगस्टर गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो बिना नाम बताए भी सूचना दी जा सकती है। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है।

Read More

पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ अभियान जारी, 5 किलो हेरोइन समेत 93 ड्रग तस्कर गिरफ्तार  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments