Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यपंजाबPunjab News : जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली से कटरा जाने...

Punjab News : जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, इस दिन से लागू होगा ये नियम…

पंजाब के रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन पर भी ठहरेगी। रेलवे विभाग ने इस स्टॉपेज को आधिकारिक मंजूरी दे दी है, जो 2 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

इस बदलाव से न केवल जालंधर के लोग, बल्कि आसपास के जिले जैसे फगवाड़ा, होशियारपुर और कपूरथला के यात्री भी इसका लाभ उठा पाएंगे। खासकर तीर्थयात्रियों के लिए यह राहत की खबर है, जो कम समय में माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करना चाहते हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस की नई टाइमिंग

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली से रवाना होने वाली वंदे भारत अब सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। प्रमुख स्टॉपेज और उनके समय इस प्रकार हैं:

  • अंबाला कैंट: सुबह 8:10 बजे
  • लुधियाना: सुबह 9:19 बजे
  • जालंधर कैंट: सुबह 10:00 बजे (2 मिनट का ठहराव)
  • पठानकोट: सुबह 11:15 बजे

वापसी के दौरान, ट्रेन पठानकोट से शाम 5:29 बजे प्रस्थान करेगी और जालंधर कैंट पर शाम 6:51 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह लुधियाना के लिए शाम 6:53 बजे रवाना होगी।

जालंधर बना पंजाब का वंदे भारत हब

इस स्टॉपेज के साथ जालंधर अब पंजाब में तीसरा वंदे भारत केंद्र बन गया है। पहले से ही अमृतसर-दिल्ली और अमृतसर-कटरा रूट पर वंदे भारत चल रही हैं। दिल्ली-कटरा रूट में जालंधर जोड़ने से शहर और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।

रेलवे विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए स्टॉपेज से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रेलवे का राजस्व भी बढ़ने की संभावना है। फिलहाल इसे एक्सपेरिमेंटल स्टॉपेज के रूप में शुरू किया गया है। भविष्य में यात्रियों के रिस्पॉन्स के आधार पर इसे स्थायी किया जा सकता है।

व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को मिलेगा फायदा

जालंधर की स्पोर्ट्स और सर्जिकल इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों के लिए दिल्ली की यात्रा अब तेज और आरामदायक होगी। वहीं तीर्थयात्रियों को भी कम समय में कटरा पहुंचने का प्रीमियम विकल्प मिलेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है और उम्मीद है कि नई सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठाएंगे।

यह भी पढ़ें : UCC पर सभी वर्गों की सहमति जरूरी, समाज में नहीं होना चाहिए…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments